संन्यासी स्वामी अक्षयानंद का महंत पद के लिए पट्टाभिषेक

0
198

जयपुर। गोविंद देवजी मंदिर के पास स्थित श्री जगद्गुरु आश्रम में सोमवार को संन्यासी स्वामी अक्षयानंद का महंत पद के लिए पट्टाभिषेक किया गया। शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर कार्यवाह सुरेश जोशी (भैयाजी जोशी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विश्व हिंदू परिषद के राजाराम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित अनेक विशिष्ट लोगों ने स्वामी अक्षयानंद को चादर ओढ़ाई। उधर, यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ से भागवत भूषण आचार्य डॉ. ब्रजबिहारी ने राम जन्म और कृष्ण जन्म की कथा का श्रवण कराया। मुख्य यजमान चंद्र महेश झालानी ने सपत्नीक पूजन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here