सरस निकुंज और दादा गुरु : म्हाने लागे सरस गुरु प्यारा रे…

0
171

जयपुर। श्री सरस पर्रिकर के तत्वावधान में गुरुवार को बड़े दादा गुरुदेव सरस माधुरी शरण जी महाराज का नीलमणि जन्म जयंती महोत्सव भक्ति भाव और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन सुभाष चौक, पानो का दरीबा स्थित श्री शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में सम्पन्न हुआ।

महोत्सव में श्री शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में विविध धार्मिक और सांगीतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दोपहर से शाम तक बधाई गायन का विशेष कार्यक्रम हुआ। प्रकट हुए है सरस रसिक वर…, अनोखी घड़ी आ जाए बजत बधाई… म्हाने लागे सरस गुरु प्यारा रे… पदों का गायन हुआ।

जिसमें श्री सरस निकुंज के वैष्णव जनों ने संगीतमय बधाइयां प्रस्तुत कीं। बधाई गायन के साथ-साथ पारंपरिक नृत्य और उछाल की जुगलबंदी ने सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया। प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने सभी का सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here