सरेराह नाबालिग से मनचले ने की छेड़छाड़

0
254
chhedchad
chhedchad

जयपुर। सदर थाना इलाके में एक मनचले द्वारा सरेराह एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग का पीछा कर जान से मारने की धमकी तक दी। परिजनों के आने पर स्कूटी छोड़कर आरोपी मनचले भाग निकले। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल भंवरलाल कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सदर थाना निवासी व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उनकी 16 साल की बेटी से पिछले 8 दिन से एक लड़का छेड़छाड़ कर रहा है।

घर से आते-जाते समय बेटी का पीछा कर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी को पकड़ने के लिए परिजनों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अपनी स्कूटी छोड़कर अपने दोस्त के साथ भाग निकला। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी जब्त कर ली है।

महिला सफाईकर्मी पर जेवरात चोरी का आरोप

नाहरगढ़ थाना इलाके में महिला सफाईकर्मी पर घर से जेवरात पार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महादेव जी की गली निवासी सौरभ पारीक ने मामला दर्ज करवाया कि उसके घर से सोने का हार गायब हो गया। जांच पड़ताल में सामने आया कि जहां से यह हार गायब हुआ है वहां पर सफाईकर्मी शारदा राणा के अलावा कोई नहीं गया।

शक के आधार पर पीडित ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है। जेवरात से भरा डिब्बा ड्रेसिंग में रखा था। इसमें कानों के टॉप्स और सोने का हार रखा था। जेवरात का डिब्बा कमरे के कोने में पड़ा मिला। डिब्बे में केवल कानों के टॉप्स ही रखे थे। घटना 15 से 18 मार्च के बीच की बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here