रविवार को मनाया जाएगा सतगुरु स्वामी पुरसनाराम साहिब का 193वां जन्मोत्सव

0
49
Satguru Swami Purnasaram Sahib's 193rd birth anniversary will be celebrated on Sunday.
Satguru Swami Purnasaram Sahib's 193rd birth anniversary will be celebrated on Sunday.

जयपुर। सिंधी समाज के प्रमुख संत सतगुरु स्वामी पुरसनाराम साहिब का 193वां जन्मोत्सव रविवार, 15 फरवरी को सेक्टर-4, जवाहर नगर स्थित स्वामी पुरसनाराम साहिब पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष साईं मुकेश साध सुबह 11 बजे जवाहर नगर स्थित निवास से धर्म ध्वजा फहराएंगे। दोपहर 2 बजे विशाल कलश यात्रा निकलेगी, जो जवाहर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पार्क पहुंचेगी।

शोभायात्रा की अगुवाई गजराज करेंगे, वहीं ऊंट-घोड़े भी शामिल रहेंगे। स्वामी जी का चित्र बग्घी में विराजमान रहेगा। 331 महिलाएं एकरूप वेशभूषा में सिर पर गंगाजल से भरे कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चलेंगी।

मुख्य कार्यक्रम शाम 4.30 बजे होगा, जिसमें कटनी (मध्य प्रदेश) के सुप्रसिद्ध सिंधी गायक गोरधन उदासी और दिलीप उदासी भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे। रात्रि में 193 पाउंड का शाकाहारी केक काटा जाएगा तथा पल्लव प्रार्थना के बाद महाआरती होगी। कार्यक्रम में देश-विदेश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालु भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here