सेंट्रल जेल में चला सर्च ऑपरेशनः दस थाना अधिकारियों सहित दो सौ से अधिक जवानों ने ली चप्पे-चप्पे की तलाशी

0
327
History-sheeter in jail attempted suicide
History-sheeter in jail attempted suicide

जयपुर। लाल कोठी थाना इलाके में स्थित सेंट्रल जेल में पुलिस के दो सौ अधिक जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को एक बैरिक के बाहर लावारिस हालत में पड़े मिले मोबाइल को जब्त किया गया। इस संबंध में लालकोठी थाने में जेल में मोबाइल मिलने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मोबाइल किस बंदी का है और उसने इस मोबाइल से किस-किस से बात की है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) आशाराम चौधरी ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से सात बजे तक जयपुर सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन चला गया था। सर्च ऑपरेशन में ट्रेनी आईपीएस विशाल जांगीड, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी गांधी नगर) गोपाल सिंह ढाका और जेल अधीक्षक राकेश मोहन शर्मा ने कमान संभाली। साथ ही जेल में दस थाना अधिकारियों सहित दो सौ से अधिक जवानों ने जेल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। सभी वार्ड, बैरिकों, मेनवाल, लंगर आदि पर सर्च किया गया।

सर्च के दौरान पुलिस टीम को वार्ड नंबर-एक के बैरिक नंबर-दो के बाहर लावरिस हालत में एक मोबाइल पड़ा मिला। लावारिस मिले मोबाइल के बारे में बंदियों से भी सामान्य पूछताछ की गई। साथ ही लालकोठी थाने में जेल में मोबाइल मिलने का मामला दर्ज करवाकर मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here