भगवत गीता की शिक्षाओं पर सेमिनार आयोजित

0
336

जयपुर। जगतपुरा में स्थित हरे कृष्ण मूवेमेंट और जयपुर के एक प्रतिष्ठित बैंक के साथ मिलकर भगवान कृष्ण के मैनेजमेंट पाठ को करियर में शामिल कर आगे बढ़ने के लिए एक अनूठी पहल ही है। जयपुर की एक प्रतिष्ठित बैंक में बुधवार को भगवत गीता की शिक्षाओं पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में गीता के श्लोकों के उपदेश के साथ वहां पर कार्य कर रहे प्रोफेशनल्स को हरे कृष्ण महामंत्र का जाप कराया। महामंत्र का जाप करने के बाद उन्हे एक नई ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ।

हरे कृष्ण जयपुर के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने इस मौके पर कहा कि भगवान कृष्ण को सबसे अच्छा प्रबंधक और मैनेजमेंट गुरु कहा जाता है। भगवान कृष्ण ने भगवद गीता के माध्यम से कर्म करने की शिक्षा दी। इसी कारण भगवद् गीता आज सभी के लिए कई महत्वपूर्ण प्रबंधन पाठों को स्पष्ट करती है। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता से हर तरह का प्रबंधन सीखा जा सकता है। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भगवद् गीता में बताए गए प्रबंधन के सिद्धांतों को अपना रही है। हमें यह कहते हुए गर्व होता है कि आज भारत के विश्वविद्यालय, मैनेजमेंट स्कूल और व्यापारिक घराने गीता के मैनेजमेंट सिद्धांतो पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here