जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में बुधवार देर रात गोवंश का कटा सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और घटना स्थल पर सैकड़ो लोग जमा हो गए । इसी दौरान बजरंग दल के कार्योकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लग गए। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बजरंग दल के कार्योकर्ता से समझाईश करने का प्रयास किया।
जिसके बाद प्रदर्शनकारी थाने के सामने जा पहुंचे और घेरराव कर दिया। पुलिस ने मामले को शांत करवाने के लिए तुरंत विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि थाना इलाके में स्थित वैधपुरी इलाके में रहने वाले विकास हरिजन की गाय के बछड़े को चार दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। जिससे बछड़े की मौत हो गई। जिसके बाद गाय ने दूध देना बंद कर दिया। दुध के लालच में विकास ने बछड़े का सिर गाय के सामने लाकर रख दिया।
बछड़े का सिर रखा रखे स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। गोवंश का सिर पड़ा होने का वीड़ियों वायरल होने के बाद बजरंग दल के जिला सचिव जीत अपने समर्थकों के साथ थाने पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाही करते हुए विकास हरिजन (30) वैधपुरी निवासी को गिरफ्तार कर लिया।




















