शादी का झांसा देकर युवती से देह शोषण, बच्चा होने पर धोखा देकर घर छोड भागा

0
482
rape
rape

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में एक प्रेमी द्वारा युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर आरोपित प्रेमी ने शादी करने का झांसा दिया और फिर बच्चा होने पर धोखा देकर घर छोड़कर भाग निकला। इस संबंध में थाने में पीड़िता ने आरोपित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि अजमेर निवासी बाईस वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि साल-2022 में उसकी जान-पहचान आरोपित प्रेमी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके प्यार के जाल में फांस लिया। शादी का वादा कर उसे जयपुर ले आया और फिर मानसरोवर इलाके में किराए के मकान में लिव-इन-रिलेशनशिप में रखा। लिव-इन में रहने के दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर देह शोषण करता रहा। देह शोषण के दौरान बच्चे को जन्म दिया। कुछ समय तक आरोपी प्रेमी उनके साथ रहा। उसके बाद धोखा देकर उसे छोड़कर भाग निकला। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here