शहर चलो अभियान : वार्डवार प्री कैम्प का हुआ आगाज

0
54

जयपुर। ‘‘शहर चलो अभियान-2025’’ के तहत वार्डवार प्री कैम्प का आगाज हो चुका है। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरुवार को मालवीय नगर जोन कार्यालय में आयोजित ‘‘शहर चलो अभियान-2025’’ के प्री कैम्प का निरीक्षण किया। महापौर ने शिविर में आये हुये आमजन से संवाद किया तथा अधिकारियों को मौके पर ही जनसमस्याओं की कठिनाइयों का निराकरण कर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर चैयरमेन रमेश चन्द्र सैनी, पार्षद महेन्द्र कुमार शर्मा, मालवीय नगर जोन उपायुक्त प्रियव्रत सिंह चारण, अधिशाषी अभियन्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महापौर ने प्री कैम्प की व्यवस्थाओं का जायजा लिया महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्री कैम्प में आने वाले किसी भी नागरिक को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। समस्याओं का निराकरण कर मौके पर ही समाधान किया जाये। जनप्रतिनिधियों से भी वार्ड की समस्याओं के बारे में संवाद कर चिन्हीकरण किया जाये तथा जो आवेदक ऑफलाइन आवेदन करते है उनसे मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन करवाया जाये।

महापौर ने बताया कि शहर चलो अभियान (15 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025) तक आयोजित किया जायेगा इस अभियान की पूर्व तैयारी के लिये वार्डवार प्री कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिससे जनसमस्याओं का चिन्हीकरण के साथ-साथ निराकरण भी किया जायेगा। यह अभियान शहरी नागरिकों के कठिनाइयों के निवारण निगम द्वारा प्रदत्त सेवाओं के संबंध में जनसमस्याओं के समाधान के लिये वार्डवार प्री कैम्प आयोजित किये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here