श्री चिन्ताहरण काले हनुमान मंदिर हनुमत् जन्मोत्सव

0
43
Shri Chintaharan Kale Hanuman Temple Hanumat Janmotsav
Shri Chintaharan Kale Hanuman Temple Hanumat Janmotsav

जयपुर। मानसरोवर के पटेल मार्ग के सामने न्यू सांगानेर रोड पर प्रजापति विहार स्थित श्री चिन्ताहरण काले हनुमान जी मंदिर में खोजीजीद्वाराचार्य स्वामी रामरिछपाल देवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर मनोहरदास महाराज के सान्निध्य में मनाए जा रहे सात दिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव में सोमवार को मुख्य यजमान चंद्रप्रकाश भाड़ेवाला सहित अन्य यजमानों ने सप्नीक पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां प्रदान की।

मंदिर के प्रवक्ता प्रियाशरण महाराज ने बताया कि यज्ञ के आचार्य पं. अश्विनी चतुर्वेदी के निर्देशन में विद्वान यजमानों ने यज्ञ भगवान को वेद मंत्रों के साथ आहुतियां दिलवाई। यज्ञ में 2 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रात: 8 से 12 बजे तक एकादश कुंडात्मक हनुमत् महायज्ञ में वेद मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां प्रदान की जाएंगी।

उधर हनुमत् कथा में व्यास पीठ से वृंदावन के पं. केशवदेव महाराज भक्तमाली ने हनुमान जी महाराज की लीलाओं का श्रवण कराया। शाम को भजन संध्या में वीर बजरंग बली का गुणगान हुआ। सोमवार को म्हारे घरां पधारो श्याम संस्था के भजन गायकों ने भजनों की स्वर लहरियां बिखेरी।

भजन संध्या में समिति के पदाधिकारीयो ने गुरु महाराज का माला दुपट्टा शॉल उड़ाकर सम्मान किया बाबा के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्वलित कर स्थानीय भजन गायको ने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाया। भजन संध्या में अनवरत पुष्प वर्षा इत्र वर्षा होती रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here