जयपुर। सर्व आश्रम फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा डी.डी. ग्रुप के सहयोग से तीन वर्षों तक चलने वाली अष्टोत्तरशत (108) श्री हनुमंत कथाओं की श्रृंखला के अंतर्गत 54वीं श्री हनुमंत कथा का आयोजन 13 से 15 मार्च तक किया जाएगा। कथा हवा सडक़ नंदपुरी स्थित अग्रसेन त्रिलोकी सेवा धाम में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
कार्यक्रम के संयोजक हरिनाम संकीर्तन परिवार के कृष्ण स्वरूप बूब, सह संयोजक अग्रसेन त्रिलोकी सेवा धाम विकास ट्रस्ट के योगगुरु रामबाबू अग्रवाल ने बताया कि व्यासपीठ से अकिंचन महाराज श्री हनुमंत कथा का रस प्रवाह करेंगे। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम और हनुमानजी की भक्ति, सेवा, त्याग और धर्म के आदर्शों का संदेश दिया जाएगा। डी.डी. ग्रुप (इंडिया) के निदेशक ओमप्रकाश शर्मा, उपनिदेशक सरिता दाधीच पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ करेंगे।




















