श्रीपीएम रूंगटा मेमोरियल गोल्फ कप:कपिल देव—मदन लाल सहित दिग्गज उतरेंगे मैदान में

0
43
Shri PM Rungta Memorial Golf Cup
Shri PM Rungta Memorial Golf Cup

जयपुर। श्रीपीएम रूंगटा फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले श्रीपीएम रूंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 2026 की हस्तनिर्मित,गोल्ड-प्लेटेड रोलिंग ट्रॉफी का गुरुवार को रामबाग गोल्फ क्लब जयपुर में अनावरण किया गया। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अपने दूसरे संस्करण के साथ खेल भावना सौहार्द और सामुदायिक कल्याण की परंपरा को और सशक्त करेगा।

ट्रॉफी का अनावरण फाउंडेशन के ट्रस्टी किशोर रुंगटा,गौरव रुंगटा तथा रामबाग गोल्फ क्लब के सचिव समृद्ध शर्मा की उपस्थिति में किया गया। टूर्नामेंट की पहचान के रूप में तैयार की गई यह रोलिंग ट्रॉफी प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता,सहयोग और स्थायी विरासत के मूल्यों को दर्शाती है।

गौरव रुंगटा ने कहा कि इस टूर्नामेंट में इस बार कई प्रतिष्ठित हस्तियां भाग लेंगी। जिनमें महान क्रिकेटर कपिल देव, मदन लाल और प्रसिद्ध क्रिकेट सेलेक्टर गगन खोड़ा शामिल हैं। इसके अलावा अमृत माथुर, लेफ्टिनेंट जनरल मजींदर सिंह,सेना के वरिष्ठ अधिकारी,भारतीय रेल के अधिकारी, वरिष्ठ नौकरशाह और न्यायपालिका से जुड़े प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी।

गोल्फ कप 2026 को स्टेबल बोर्ड – सिंगल पेओरिया फॉर्मेट में खेला जाएगा। जिससे विभिन्न कौशल स्तर के खिलाड़ियों को समान अवसर मिल सके। प्रतियोगिता में ओवरऑल नेट विनर,विभिन्न हैंडीकैप कैटेगरी, लेडी गोल्फर और वेटरन गोल्फर श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं सीएसआर पहल के तहत फाउंडेशन रामबाग गोल्फ क्लब के 180 से अधिक कैडीज और सपोर्ट स्टाफ को जैकेट्स वितरित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here