श्री शिव पुराण कथा महोत्सव 20 मार्च से :विधि विधान से यज्ञशाला का भूमि पूजन

0
40
Shri Shiv Puran Katha Mahotsav from March 20
Shri Shiv Puran Katha Mahotsav from March 20

जयपुर। मानसरोवर स्थित वीटी रोड मेला ग्राउंड पर जयपुर परिवार सेवा ट्रस्ट के बैनर तले आगामी 20 से 26 मार्च तक होने वाली श्री शिव पुराण कथा का आयोजन मानसरोवर अरावली मार्ग स्थित वीटी ग्राउंड पर किया जाएगा‌। इस मौक पर होने वाले 21 कुंडीय महा यज्ञ व रूद्र पाठ के लिए भूमि पूजन सोमवार को मुख्य यज्ञ कर्ता मनोज मुरारका ने विधि विधान से किया। इस मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक अखिलेश अत्री व मनोज पांडे ने बताया कि इस मौके पर  आयोजन से जुडे समिति के़े सत्य नारायण झालानी, गोकुल माहेश्वरी, सुशील शर्मा व, योगेश खंडेलवाल, केडी सिंघल,राजू कटरा,राजवीर गुर्जर,अजय बोहरा , योगेश रावत , श्री मति रिंकू khandelwal ,घनश्याम सेन, दामोदर शर्मा कन्हैया लाल सैनी, पियूष निगम, अशोक सैन, एडवोकेट अनिल,विमल गुप्ता व तरुण दाधीच सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।  

उन्होंने  बताया कि आयोजन के दौरान सर्वप्रथम 15 मार्च को ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली जाएगी,जिसकी तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। इस बार कलश यात्रा में 11 हजार के आसपास महिलाएं सम्मिलित होगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here