जयपुर। मानसरोवर स्थित वीटी रोड मेला ग्राउंड पर जयपुर परिवार सेवा ट्रस्ट के बैनर तले आगामी 20 से 26 मार्च तक होने वाली श्री शिव पुराण कथा, श्री महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ की तैयारियों को लेकर आज मानसरोवर, अरावली मार्ग स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में आयोजन को कैसे ऐतिहासिक बनाएं इस पर मंथन किया गया,साथ ही विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई।
आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक अखिलेश अत्री ने बताया कि इस मौके पर आयोजन से जुड़े समिति के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव रखे,जिन्हें सभी ने गहनता से सुनकर मंथन किया। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों की एक ही राय थी कि श्री शिव पुराण कथा का प्रचार-प्रसार अधिक संख्या में कैसे हों ताकि अधिक से अधिक लोग कथा का रसपान कर सके और कथा के दौरान किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से परेशानी ना हो,इस तरह की व्यवस्था कथा के दौरान की जाए,साथ ही कोटि यजमानों की संख्या को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी के विचार-विमर्श के बाद विभिन्न समितियों का गठन कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।
अत्री ने बताया कि आयोजन के दौरान सर्वप्रथम 15 मार्च को ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली जाएगी,जिसकी तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। इस बार कलश यात्रा में 11 हजार के आसपास महिलाएं सम्मिलित होगी।



















