श्री श्याम मनुहार पौष बडा महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

0
125

जयपुर। म्हारे घरा पधारो श्याम संस्था अग्रवाल फार्म मानसरोवर द्वारा एपेक्स सर्किल मालवीय नगर में श्री श्याम मनुहार पौष बडा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मालवीय नगर विधायक व पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ, मालवीय नगर थानाधिकारी संग्राम सिंह, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद वार्ड 127 जय श्री गर्ग, पार्षद ओम स्वामी रहें। मालवीय नगर लेबर यूनियन अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अनिल यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया गया।

भजन संध्या कार्यक्रम में गायक कलाकार मशहूर गायक गोपाल सैन, महेश परमार, हेमलता खंडेलवाल ने भगवान श्याम के भजन छोड़ दो चिंता सवारियां बैठा है….., मेरा श्याम धनी रखवाला……, भर दे भर दे श्याम झोली भर दे…आदि गीतों के माध्यम से पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया । कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू हुआ जो रात 10 बजे तक चला। शाम 8 बजे से पौष बडा प्रसादी वितरण की गई। जिसमें 3000 से ज्यादा श्याम भागतो ने प्रसादी ग्रहण की।

इस आयोजन में डॉ. एस. बी. झवर एम डी एपेक्स हॉस्पिटल,अरुण गहलोत एम डी. महिंद्रा ऑटो वर्ड, डॉ. एस. पी. यादव, बुद्धि प्रकाश, मूल चन्द वर्मा,राजू कुमावत, अमित यादव,अरुण शर्मा,दुर्गा शंकर शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here