जयपुर। छोटी चौपड़ खन्दा कोतवाली स्थित मंदिर श्री सीताराम जी में रामनवमी के पावन अवसर पर 24 मार्च को सायं सवा 7 बजे संगीतमय सुंदरकांड एव भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। वहीं 25 मार्च को श्री सरस प्रभात मंडल के तत्वावधान में सायं सवा 6 बजे कीर्तन एवं बधाई उत्सव का आयोजन होगा।
मंदिर परिसर में रामनवमी के उपलक्ष्य में 26 मार्च को मंगला आरती प्रात साढ़े 5 बजे व धूप आरती प्रात साढ़े 7 बजे की जाएगी। श्रृंगार आरती प्रात 8 बजे व ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक प्रात 11 बजे किया जाएगा।
वही श्रीराम लला जी की जन्म आरती ,पालना झांकी जन्मोउत्सव बधाई गान का आयोजन दोपहर 2 बजे किया जाएगा। सीताराम जी की महाआरती एवं दीपोत्सव सांय 7 बजे किया जाएगा।श्री राम नवमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में सैकड़ो भक्त अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।




















