श्री सरस निकुंज में श्रीमद्भागवत कथा कल से

0
33
Lal Ju-Radha Ju were wooed with Phalguni compositions at Shri Saras Nikunj.
Lal Ju-Radha Ju were wooed with Phalguni compositions at Shri Saras Nikunj.

जयपुर। सुभाष चौक दरीबा पान स्थित आचार्यपीठ श्री सरस निकुंज में आचार्य महामुनीन्द्र भगवान शुकदेव जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन 9 से 22 अप्रैल तक किया जाएगा।

श्री शुक संप्रदाय पीठाचार्य अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य मेंं श्रीधाम वृंदावन के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य मदन मोहन दास महाराज व्यासपीठ से कथा का रसपान कराएंगे। श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि कथा प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। कथा के दौरान देश-प्रदेश के संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here