श्री श्याम भजनोत्सव में सजी फूल बंगला श्रृंगार झांकी

0
45
Shringar Jhanki of flower bungalow decorated in Shri Shyam Bhajan Utsav
Shringar Jhanki of flower bungalow decorated in Shri Shyam Bhajan Utsav

जयपुर। म्हारे घरा पधारो श्याम संस्था की ओर से सफला एकादशी के अवसर पर अग्रवाल फार्म सेक्टर 113 अग्रवाल फार्म श्याम पार्क मे । श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ । संस्था के अध्यक्ष रतन कट्टा ने बताया कि लखदातार का फूलों का आकर्षक श्रंगार कर छप्पन भोग ठंडी तासीर वाले व्यंजनों का भोग लगाया । अखंड ज्योत प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ भजनों का शुभारंभ हुआ पुष्प वर्षा के बीच दरबार में कर्णप्रिय भजनों से वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया । भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे। कीर्तन में अनवरत पुष्प वर्षा इत्र वर्षा भक्तों के द्वारा होती रही।

एकादशी पर श्री श्याम प्राचीन मंदिर में भक्तो ने लगाई अपनी अपनी अरदास

श्री श्याम प्राचीन मंदिर कावटियो का खुर्रा रामगंज बाजार में मन्दिर महन्त प. लोकेश मिश्रा के सानिध्य में” एकादशी अरदास कीर्तन हुवा सभी श्याम भक्तो ने बाबा श्याम के समक्ष अपनी अपनी हाजरी लगाई और महाराज श्री से सभी भक्तो ने मोर छड़ी का झाड़ा खाया । इस मौके पर भजनामृत रस गंगा बहाई गई।जिसमे भजन गायकों ने भावात्मक भजन गाए। बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया।श्याम बाबा की मनमोहक श्रगार झाकी सजाई गई।एकादशी अरदास कीर्तन के सभी सदस्य बीच बीच में पुष्प और इत्र वर्षा कर दुप्पटा पहनाकर सभी का स्वागत कर रहे थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here