शुभ फूड-ट्रैवल और वेडिंग इंडस्ट्री का महाकुंभ 29 जून को जयपुर में : राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय एक्सपर्ट्स करेंगे मंथन

0
402

जयपुर। विश्व स्तर पर राजस्थान टूरिज्म इंडस्ट्री को पहचान और बढ़ावा देने में अहम् भूमिका निभाने वाले एक्सपर्ट्स को सम्मानित करने के लिए शुभ फूड, ट्रैवल और वेडिंग टूरिज्म एक्सपो समिट और अवार्ड्स का सिक्स्थ एडिशन 29 जून को होटल नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है।

शुभ वेडिंग्स के निदेशक राजन कायस्थ और आरती निर्वाण ने बताया कि कार्यक्रम में दुनिया भर के प्रसिद्ध वेडिंग प्लानर, ट्रेवल ऑपरेटर्स, फ़ूड स्पेशलिस्ट्स शामिल होंगे। जिनमे दुबई के प्रख्यात वेडिंग प्लानर, तसनीम अलीभाई और गौरी चड्ढा; पोलैंड के ग्रेगरी ग्रिटचेंको प्रमुख हैं और अपनी इंडस्ट्री इनसाइट और स्पेशलाइजेशन इवेंट में सबके साथ शेयर करेंगे।

कार्यक्रम में इंडियन एक्सपर्ट्स के रूप मे ऋतुराज खन्ना (नोएडा), जयदीप मेहता (गुजरात), देवेंद्र शास्त्री और राखी काकड़िया (हैदराबाद), सनी सबरवाल (दिल्ली), पवन मीरचंदानी (मुंबई), आदिल पठान (उदयपुर), मनीष अग्रवाल (उत्तर प्रदेश), संदीप उपाध्याय (आगरा), नेहा चुगानी (जोधपुर), दीपक अग्रवाल (बीकानेर), और पी.पी. खन्ना (दिल्ली) से भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम राजस्थान के समृद्ध ट्रैवल् अनुभवों, वेडिंग टूरिज्म इंडस्ट्री और स्वादिष्ट राजस्थानी फूड को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है। कार्यक्रम में एक एक्सपो भी आयोजित किया जायेगा जिसमें इंडस्ट्री स्पेशलिस्ट्स द्वारा स्टाल प्रदर्शित होंगे जो पैकेज, प्रोडक्ट्स और सेवाओं के लिए कलिनरी, ट्रेवल और वेडिंग टूरिज्म मार्केट में नए बेंचमार्क्स स्थापित करेगा।

इसके अलावा कार्यक्रम में ग्लोबल वेडिंग टूरिज्म में अवसर; लोकल कलचरों के अनुभवों का इंटीग्रेशन; राजस्थानी फ़ूड का इंटरनॅशनलिज़शन टॉपिक्स पर पैनल डिस्कशन भी होंगे।कार्यक्रम की सलाहकार समिति में ऋतुराज खन्ना सहित हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हैं। यह कार्यक्रम फ़ूड, ट्रेवल और वेडिंग के प्रोफेशनल्स को अपनी बात कहने का एक अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में फ़ूड एंथूसिएस, ट्रैवल एजेंसियों, वेडिंग प्लैनर और यूनिक वेडिंग डेस्टिनेशन के आइडियाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक आइडियल मीटिंग पॉइंट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here