जयपुर। झुंझुनू जिला, निराधनु गांव निवासी एवं वर्तमान में जयपुर रहने वाली डॉ श्वेता भोडीवाल, पुत्री जयचंद को एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सोसाइटी, गाजियाबाद द्वारा “यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड – 2025” से सम्मानित किया गया हैI उन्हें यह सम्मान उनकी डॉक्टर की उपाधि के दौरान खरपतवार लैंटाना कैमरा को उपयोग करते हुए हैंडमेड पेपर निर्माण हेतु दिया गया।
उनका यह कार्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रकाशित हुआ है I ये सम्मान उन्हें गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया गया। डॉ श्वेता भोडीवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और सहकर्मियों को दिया।




















