नकटया बालाजी मंदिर में श्याम भजन आयोजित

0
132

जयपुर। श्री श्याम युवा मण्डल समिति शास्त्री नगर, के तत्वावधान में टाटियावास टोल से पहले, आनंद लोक रोड स्थित नकटया बालाजी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक महेश जांगिड़ और कमलेश जांगिड़ ने संत- महात्माओं की भोजन प्रसादी कराई। श्री श्याम युवा मण्डल समिति, शास्त्रीनगर के संस्थापक पीयूषपाणि के संचालन में प्रख्यात भजन गायक लोकेश शर्मा, मनोज सैन, मनोज शर्मा, हेमलता खंडेलवाल, संजू शर्मा, यासीन खान, कुशाल-विशाल ने कृष्णकांत शर्मा के संगीत सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here