श्याम भजन संध्या फाग उत्सव: फागोत्सव मे लखदातार की आकर्षक सजी फाल्गुनिया झांकी

0
36

जयपुर। श्री गणेश मित्र मंडल का 24वा वार्षिक उत्सव के मौके पर भोमिया जी का मंदिर गोवर्धन पुरी गलता गेट में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाकर फाल्गुनी झांकी सजाई गई । श्री गणेश मित्र मंडल अध्यक्ष राजकुमार पलडिया ने बताया कि फागोत्सव में बाबा श्याम की गुलाल के गजरो से बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार हुआ बाबा को सतरंगी गुलाल अर्पित कर 56 भोग की झांकी सजाई।

अखंड ज्योत प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ हुआ भजन गायक अमित नामा, राज राठौड़, दिनेश गौतम, अनिल ज्योति पाराशर, राहुल खंडेलवाल, सोनिया शर्मा, कुमार मुकेश, मंजू शर्मा, गौरवा सिंह ने बाबा श्याम की फाल्गुनी रचनाओं से भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

भजन संध्या का मुख्य आकर्षण चंग धमाल रहा भक्तों ने बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेली। फागोत्सव मे इत्र वर्षा पुष्प वर्षा अनवरत होती रही। श्रद्धालु एक-दूसरे को प्रेमपूर्वक गुलाल लगाते नजर आए । बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरों पर अलग-अलग रंगों की छटा और मुस्कान उत्सव की आनंदमयी झलक पेश कर रही थी । फागोत्सव में । विभिन्न कलाकारों ने महारास, फाग लीला और बाल लीलाओं की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।

चंग, ढोलक और मंजीरों की थाप पर भक्तजन झूम उठे। फागोत्सवत में संत महंतो का परम सानिध्य प्राप्त हुआ। बाबा की ज्योत सेवा मे पंकज महाराज रहें। मंडल परिवार के संरक्षक शंकर लाल यादव कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार लोदीका महामंत्री जगदीश सैनी स्वागत मंत्री मनीष अग्रवाल सचिव कैलाश शेरगड़िया आशुतोष गोयल यस पाल सिंह प्रचार मंत्री बाबूलाल जांगिड़ विनोद साहू संगठन मंत्री केहर सिंह कन्हैयालाल साहू पूर्व कोषाध्यक्ष मुन्नालाल सोनगरा सदस्य व पदाधिकारी मंडल परिवार के सदस्यों ने बाबा श्याम की महाआरती की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here