बैनाड़ रोड पर 14 को सजेगा श्याम प्रभु का दरबार

0
176
Shyam Prabhu's court will be decorated on 14th on Bainad Road
Shyam Prabhu's court will be decorated on 14th on Bainad Road

जयपुर। सांवरिया सेवा समिति के तत्वावधान में पांचवा वार्षिकोत्सव 14 अप्रैल को शाम 6:15 बजे से बैनाड़ रोड बालाजी विहार- 6 लुणावत चैंबर के पास आयोजित किया जाएगा। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने इसके पोस्टर का विमोचन किया। वार्षिकोत्सव में श्याम प्रभु का मनमोहक दरबार सजाकर अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा के बीच मुंबई की नम्रता करवा, दिल्ली की ऋतु पांचाल, ब्यावर के प्रवीण शर्मा, जयपुर के मामराज अग्रवाल, राज राठौड़, सागर शर्मा, आदित्य छीपा सहित अनेक भजन गायक श्याम प्रभु का गुणगान करेंगे। कैलाश महाराज ज्योत प्रज्जवलित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here