मुरलीपुरा स्कीम में आज सजेगा श्याम प्रभु का दरबार

0
36
Lord Shyam is seated on a kite made of flowers.
Lord Shyam is seated on a kite made of flowers.

जयपुर। श्री श्याम मित्र परिवार सेवा समिति मुरलीपुरा स्कीम का 32वां वार्षिकोत्सव शनिवार, 21 फरवरी को शाम 5:15 बजे मुरलीपुरा स्कीम स्थित आर.के. फर्नीचर परिसर में भक्ति भाव से मनाया जाएगा।

समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र जांगिड़ ने बताया कि वार्षिकोत्सव पर श्याम प्रभु का मनमोहक दरबार सजाया जाएगा। फाल्गुनी भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में ढप और चंग की थाप पर भक्तिमय धमाल होगी। पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा के बीच भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे और श्याम प्रभु को रिझाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here