श्री सम्मेद शिखर जी की 13 सौ किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा पर रजत जयंजी समारोह शनिवार को

0
39

जयपुर। श्री दिगम्बर जैन पद यात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में सन् 2000 में आयोजित जयपुर से शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी की 13 सौ किलोमीटर की पदयात्रा को 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस ऐतिहासिक पदयात्रा की रजत जयन्ती वर्षगांठ जैन बन्धुओं द्वारा शनिवार, 15 नवम्बर को भक्तिभाव से मनाई जाएगी। इस मौके पर पदयात्रा संघ की ओर से प्रतीकात्मक अहिंसा शाकाहार पदयात्रा सहित कई आयोजन किए जाएंगे।

इससे पूर्व समारोह में रजत जयन्ती समारोह के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन किया गया।पदयात्रा संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन ने बताया कि इस मौके पर शनिवार 15 नवम्बर को घाट की गूणी आगरा रोड खानिया स्थित श्री मुरलीधर राणा जी की नसिया में प्रातः 8 बजे से रजत जयन्ती समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इससे पूर्व जनता कालोनी के दिगम्बर जैन मंदिर से प्रातः 7 बजे राणाजी की नसियां खानियां तक प्रतीकात्मक अहिंसा शाकाहार पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। रजत जयन्ती समारोह के मुख्य संयोजक शैलेन्द्र शाह ‘चीकू’ ने बताया कि पदयात्रा रवानगी से पूर्व प्रातः सवा 6 बजे से जनता कालोनी दिगम्बर जैन मंदिर में सामूहिक देव दर्शन, अभिषेक, शांतिधारा के बाद विश्व के सभी प्राणियों की सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना करते हुए वन्दना एवं प्रार्थना की जाएगी।

पदयात्रा संघ के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि पदयात्रा के राणाजी की नसियां पहुचने पर सामूहिक देव दर्शन के बाद श्री जी की संगीतमय सामूहिक पूजा की जाएगी। पूजा के दौरान श्री सम्मेद शिखर जी पर्वत पर स्थित 24 टोकडो के नाचते गाते सामूहिक अर्घ्य चढाए जाएगें। इस मौके पर सन 2000 में जयपुर से श्री सम्मेद शिखर जी गए पदयात्रियों का पदयात्रा संघ की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। महाआरती के साथ समापन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here