स्मैक तस्कर आया पुलिस गिरफ्त में

0
135

जयपुर। जालूपुरा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर उत्तर(डीएसटी) ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले एक तस्कर को पकडा है और उसके पास से 8.25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जालूपुरा थाना पुलिस और जयपुर डीएसटी उत्तर ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले तस्कर फैजान खान निवासी भट्टा बस्ती जयपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 8.25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here