मादक पदार्थ अफीम और डोडा चूरा की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

0
170
Smuggler of opium and poppy husk arrested
Smuggler of opium and poppy husk arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत झोटवाड़ा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम और डोडा चूरा की तस्करी करने वाले तस्कर योगेश सोनी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 152.78 ग्राम, अफीम 05 ग्राम 44 मिलीग्राम एवं परिवहन में प्रयुक्त दुपहिया वाहन बरामद किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने झोटवाड़ा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम और डोडा चूरा की तस्करी करने वाले तस्कर योगेश सोनी निवासी कुचेरा जिला नागौर हाल कनकपुरा करधनी जयपुर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 152.78 ग्राम, अफीम 05 ग्राम 44 मिलीग्राम एवं परिवहन में प्रयुक्त दुपहिया वाहन जब्त किया है।

आरोपित योगेष सोनी अपने मामा विलास एवं कैलाष सोनी निवासी झोटवाड़ा जयपुर से खरीदकर डोडा चूरा 7 हजार रुपये किलो और अफीम 2 हजार रुपये तोला के हिसाब से ग्राहकों को बेचता है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के संबंध में पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here