अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले गिरफ्तार

0
395
Smugglers of illegal drug smack arrested
Smugglers of illegal drug smack arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत चौमू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 32.900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित चौपहिया वाहन भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार बुढानिया ने बताया कि ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत चौमू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले अमर सिंह निवासी अजीतगढ़ जिला नीम का थाना और सुरेंद्र सिंह निवासी शाहपुरा जिला जयपुर को गिरफ्तार कर उनके पास से 32.900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित चौपहिया वाहन जब्त किया है। पुलिस आरोपितों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here