थानाधिकारी सोडाला सुरेन्द्र सिंह ने नए कानून एवं आत्मरक्षा के महत्व की जानकारी दी

0
322
Sodalala police station incharge Surendra Singh gave information about the new law and the importance of self-defense
Sodalala police station incharge Surendra Singh gave information about the new law and the importance of self-defense

जयपुर। जयपुर मेहरा समाज सेवा समिति एवं निर्भया स्क्वाड जयपुर पुलिस के सहयोग से सर्व समाज महिलाओं एवं बच्चियों के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर पिछले सात दिनों से मेहरा समिति के मुख्य कार्यालय परिसर, राकड़ी पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें थानाधिकारी सोडाला सुरेन्द्र सिंह ने जन जागरूकता अभियान के तहत एक जुलाई से लागू हुए नए कानून एवं आत्मरक्षा के महत्व की जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में आत्मरक्षा का शिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं ने अपना बेहतरीन कौशल दिखाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

जयपुर मेहरा समाज सेवा समिति द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी एवं प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को थानाधिकारी सोडाला सुरेन्द्र सिंह के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्भया स्क्वाड की टीम एवं आ.स.मानवाधिकार की प्रदेश अध्यक्ष विरक्षा त्रिवेदी ने साइबर क्राइम एवं स्व बचाव के बारे में जानकारी दी गयी।

समापन समारोह में कार्यकारिणी सदस्य, समाज बंधू एवं सोडाला थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्य, सुनीता मेहरा, टीना मेहरा, लक्ष्मी मेहरा एवं अमन स्वामी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here