April 30, 2025, 7:48 am
spot_imgspot_img

चैत्र अमावस्या को लगेगा सूर्य ग्रहण, तीन राशियों का बदलेगा समय

जयपुर। साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च चैत्र माह की अमावस्या तिथि के दिन लगेगा। इसका समय दोपहर 2:20 मिनट से शाम 6:16 मिनट तक रहेगा। हालांकि चंद्र ग्रहण की तरह यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके चलते इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। यह मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, एशिया, हिंद महासागर में नजर आएगा। ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी भी साबित हो सकता है।

सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व:

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान, सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थित होंगे, जो इस ग्रहण के प्रभाव को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना रहे हैं।

मेष राशि:

ज्योतिष गणना के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए खास हो सकता है। करियर और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अविवाहित जातकों की विवाह के संबंध में बातचीत हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।

कर्क राशि:

कर्क राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण लाभकारी है। किसी नई संपत्ति खरीदने के योग है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अधूरे कार्यों में सफलता के योग है। पहले अगर किसी निवेश को किया था, तो उससे लाभ मिलने के योग है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो सकता है।

मकर राशि:

मकर राशि वालों का कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी। आपके लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। करियर में लाभ होगा। अधूरे कार्यों में सफलता के योग है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles