जयपुर। सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर इस रविवार, 15 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर होगा। कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी के किरदार में नजर आएंगे।
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी जस्सी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी निजी जिंदगी की उलझनों को सुलझाने के लिए स्कॉटलैंड जाता है, लेकिन वहां वह कई मजेदार और अजीब परिस्थितियों में फंस जाता है। एक युवती सबा की अपने प्रेमी से शादी कराने में मदद करते हुए जस्सी एक बड़ा झूठ बोल देता है, जिसके बाद गलतफहमियों और हास्य से भरी घटनाओं की श्रृंखला शुरू हो जाती है।
अजय देवगन ने कहा कि इस बार जस्सी की कहानी में स्कॉटलैंड की पृष्ठभूमि, भरपूर कॉमेडी और पंजाबी अंदाज देखने को मिलेगा। उनका मानना है कि दर्शक इस फिल्म का परिवार के साथ आनंद लेंगे। फिल्म का प्रसारण 15 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर किया जाएगा।




















