July 27, 2024, 6:43 am
spot_imgspot_img

दशहरा पर्व पर आज जयपुर में यू की गई है यातायात की विशेष व्यवस्था

जयपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दशहरे का उत्सव ( रावण दहन ) जयपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर मनाया जाएगा। दशहरे पर रावण दहन उत्सव आदर्श नगर, रामलीला मैदान, मालवीय नगर, सांगानेर, प्रताप नगर, मानसरोवर, सीतापुरा, झोटवाडा, मुरलीपुरा, चित्रकूट स्टेडियम, वैशाली नगर, शास्त्रीनगर, विद्याधर नगर स्टेडियम में विशेष रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर आमजन की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।

दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसे चंदवाजी से बाईपास होते हुए रोड नं० 14 सीकर रोड, चौमू तिराहा, पानीपेच, चिन्कारा, कलेक्ट्री सर्किल से खासा कोठी होते हुए सिन्धी कैम्प आ सकेगी। सिन्धी कैम्प से दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसे सिन्धी कैम्प से गोर्वमेन्ट होस्टल, गोर्वमेन्ट प्रेस चौमू हाउस चौराहा, स्टैच्यू सर्किल, पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जे.डी.ए चौराहा, शान्ति पथ, जवाहर नगर बाईपास से टी.पी. नगर होते हुए जा सकेगी। आगरा रोड से आने वाली रोडवेज की बसें रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाईपास, रायल्टी तिराहा, के.वी. 3 तिराहा, ओ.टी. एस, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मन्दिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम, गोर्वमेन्ट होस्टल होते हुए सिन्धी कैम्प आ सकेगी।

सिन्धी कैम्प से आगरा की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसे सिन्धी कैम्प से गोर्वमेन्ट होस्टल, गोर्वमेन्ट प्रेस, चौमू हाउस चौराहा, स्टैच्यू सर्किल, पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जे.डी.ए चौराहा, शान्ति पथ, जवाहर नगर बाईपास से रोटरी सर्किल होते हुए जा सकेगी। दशहरा उत्सव के दौरान दशहरा दहन स्थल के आस-पास मुख्य मार्गो पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा।

दशहरा उत्सव के दौरान दशहरा दहन स्थल के आस-पास मुख्य मार्गो पर चलने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो पर संचालित किया जायेगा। अतिआवश्यक सेवाओ के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा। आमजन से अपील है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान समानान्तर मार्गों का प्रयोग करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles