तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक को रौंदा

0
49

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में शनिवार सुबह हिट एंड रन की घटना में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मारकर रिक्शा चालक को घायल कर दिया और चालक मौके से फरार हो गया।

एक्सीडेंट थाना (साउथ) पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है, जो साइकिल रिक्शा के जरिए कचरा बीनने का काम करता था। सुबह करीब 6:30 बजे वह न्यू सांगानेर रोड पर सेंट एंसलम स्कूल के सामने साइकिल रिक्शा लेकर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में घायल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच अधिकारी एसआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here