
जयपुर। एनकेएफ राजस्थान कराटे फेडरेशन एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन नौ नवम्बर को वोनकर टेबल टेनिस एकेडमी, वैशाली नगर, जयपुर में होगा।
महासचिव हर्ष हडाला और उपाध्यक्ष जय सूद ने बताया कि राज्य भर के कराटे बाज अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर युवा मामले एवं खेल मंत्री राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने चैंपियनशिप को शुभकामनाएँ देते हुए एनकेएफ राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 का पोस्टर विमोचन किया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन और खेल भावना को नई दिशा देते हैं।



















