आश्रय फेस्ट में सेवा के 20 वर्ष पूर्ण होने पर संगीत संध्या से सजा मंच

0
33

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में रविवार को आयोजित आश्रय फेस्ट 2026 में आश्रय केयर होम ने अपनी 20 वर्षों की सेवा यात्रा का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीत संध्या ने माहौल को भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

संस्था की संस्थापक सुशीला ने कहा की पॉजिटिव वुमन नेटवर्क ऑफ राजस्थान सोसायटी के तहत जयपुर के निर्माण नगर और नेवटा में एचआईवी/एड्स प्रभावित बच्चों के लिए आवासीय बाल गृह संचालित किए जा रहे है। जहां उन्हें आवास, शिक्षा, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, उपचार, पोषण, योग, परामर्श और मनोरंजन जैसी सुविधाएं दी जा रही है अब तक करीब तीन हजार बच्चों और महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।

संस्था की “आश्रय केयर एंड सपोर्ट सेंटर” योजना के तहत जयपुर, श्रीगंगानगर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली और टोंक जिलों के 10 हजार से अधिक एचआईवी/एड्स प्रभावित परिवारों को पंजीकृत किया जा चूका है और उन्हें एआरटी सेंटर से जोड़कर निःशुल्क चिकित्सा सहयोग दिया जा रहा है। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहे है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद्रा और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथियों में श्रुति भारद्वाज आईएएस, रमेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष पंत और डॉ. आदित्य नाग शामिल हुए।

संस्थापक सुशीला के मार्गदर्शन में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में मरु-कोकिला सीमा मिश्रा मुख्य आकर्षण रहीं। इसके अलावा आरजे देवांगना (एंकर/अभिनेत्री), डॉ. भूमिका अग्रवाल और भजन गायिका टीना शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। यह आयोजन आश्रय में रह रही बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके उज्जवल भविष्य के उद्देश्य से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here