जयपुर। सुश्रुत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रदेशभर में कैंसर अवेयरनेस अभियान के अंतर्गत अवेयरनेस वेन रवाना की गई। वेन को ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा हरि झंडी दिखाकर एपेक्स सर्किल से रवाना किया गया, जो अपने तय शेड्यूल अनुसार पूरे प्रदेश का दौरा करेगी। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर कैंसर स्क्रीनिंग प्रोग्राम समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर समस्या को लेकर अवेयरनेस टॉक भी ट्रस्ट की ओर से आयोजित की जाएगी।




















