प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी घोषित

0
43

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह घोषणा इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार की गई।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्षों, महासचिवों, सचिवों और समन्वयकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

चोपदार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की आवाज को प्रभावी रूप से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने में पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से कांग्रेस पार्टी राजस्थान में और अधिक सशक्त होगी और समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य करेगी।

इस मौके पर चोपदार ने इमरान प्रतापगढ़ी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर आगे बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here