राज्य स्तरीय गोपाष्टमी महोत्सव का होगा आगाज़ : राज्यपाल करेंगे पिंजरापोल गौशाला में गौ पूजन

0
176

जयपुर। जयपुर में होने जा रहे गोपाष्टमी महोत्सव की अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद द्वारा लगातार माँग उठाई जा रही थी। कृष्ण काल से चले आ रहे गोपाष्टमी महोत्सव को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया तथा शनिवार को गोपाष्टमी महोत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ समस्त प्रदेश में मनाया जायेगा। इसको लेकर शनिवार को श्री पिंजरापोल गौशाला में महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे गौ-पूजन अर्चना करेंगे।

राजस्थान में गौमाता के संवर्धन व गौसेवा के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, स्कूली शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मान मदन दिलावर , जिला कलेक्टर (जयपुर) डॉ जेके सोनी, निदेशक-गोपालन विभाग प्रह्लाद नागा, राजस्थान चौम्बर ऑफ़ कॉमर्स से अरुण अग्रवाल,सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल सहित अन्य अनेक क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति गौ पूजन करने के उपरांत जैविक औषधीय पादप केंद्र में गौ आधारित जैविक कृषि, गोबर के निर्यात की व्यवस्था, गौ उत्पाद औषधीय पादपों से बने अन्य – अन्य उत्पादों का भृमण करेंगे।

अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर अतुल गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम में हैनिमन चेरिटेबल मिशन सोसाइटी एवं सनराइज़ ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़ के द्वारा विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है,। जिसमें 100 से अधिक स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें जैविक कृषि उत्पाद, जैविक अचार, जैविक मुरब्बे, जैविक हर्बल जूस, गाय का देशी घी व महिलाओं द्वारा बनाये गए अनेक उत्पादों का प्रदर्शन किया जायेगा । यह आयोजन अपने आप में अतुलनीय,अभूतपूर्व व अति महत्वपूर्ण रूप से मनाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here