राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने अमेज़न की एआई स्किल्स वैन को हरी झंडी दिखाई

0
37
State Minister Jayant Chaudhary flagged off Amazon's AI Skills Van
State Minister Jayant Chaudhary flagged off Amazon's AI Skills Van

जयपुर/ नई दिल्ली। भारत के कौशल विकास के विज़न और एआई एजुकेशन तक सभी की पहुँच बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धिता को मज़बूत करते हुए, अमेज़न ने अपनी “थिंक बिग” पहल के तहत दो एआई स्किल्स वैन को रवाना किया। ये मोबाइल लर्निंग लैब हैं जिन्हें सरकारी स्कूलों के छात्रों और उन समुदायों तक सीधे बेसिक क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई एजुकेशन पहुँचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिनकी नई टेक्नोलॉजी रिसोर्सेज़ तक सीमित पहुँच है।

इन वैन्स को नई दिल्ली में कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर अमेज़न के चीफ ग्लोबल अफेयर्स और लीगल ऑफिसर डेविड ज़ापोल्स्की भी मौजूद थे।

मंत्री जयन्त चौधरी ने कहा, “यह पहल हमारे राष्ट्रीय अभियानों जैसे स्किल इंडिया और एआई मिशन का समर्थन करती है, भविष्य के अनुरूप डिजिटल कौशलों तक पहुँच का विस्तार करते हुए यह सुनिश्चित करती है कि राष्ट्र के लिए एक स्किल्ड, इनक्लूसिव और इनोवेशन-ड्रिवन वर्कफोर्स का निर्माण करते समय कोई भी छात्र पीछे न रह जाए।”

अमेज़न के चीफ़ ग्लोबल अफ़ेयर्स और लीगल ऑफ़िसर, डेविड ज़ापोल्स्की ने कहा, “एआई स्किल्स वैन्स जैसी पहलों के ज़रिए, हमारा मकसद स्टूडेंट लर्निंग को टीचर कैपेसिटी बिल्डिंग के साथ जोड़ना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here