थानाधिकारी 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
47
Station House Officer arrested red-handed while accepting a bribe of ₹50,000.
Station House Officer arrested red-handed while accepting a bribe of ₹50,000.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय की जयपुर नगर-प्रथम इकाई ने रविवार को कार्रवाई करते हुए जयपुर ग्रामीण के सांभर लेक थाने के थानाधिकारी राममिलन मीणा को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके पिता के नाम की फर्म को पीडब्ल्यूडी से मिले सड़क निर्माण कार्य को थाना क्षेत्र में निर्बाध रूप से जारी रखने की एवज में राममिलन मीणा हर माह 20 हजार रुपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था। रिश्वत नहीं देने पर निर्माण स्थल पर लगे वाहनों और कर्मचारियों को थाने ले जाकर परेशान करने का आरोप था।

शिकायत के बाद एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन में आरोपी द्वारा हर माह 10 हजार रुपए के हिसाब से कुल 50 हजार रुपए रिश्वत मांगना पाया गया।
जहां रविवार को ट्रैप कार्रवाई के दौरान राममिलन मीणा पुत्र राधेश्याम मीणा को उसके थानाधिकारी कक्ष में परिवादी से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here