‘अनन्ता 2026’ में स्टूडेंट्स ने दिखाई क्रिएटिविटी

0
94

जयपुर। महर्षि अरविंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अंबाबाड़ी, जयपुर में 1 एवं 2 अप्रैल 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘अनन्ता 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ संस्थान के निदेशक डॉ. भारत पराशर द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

‘अनन्ता 2026’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें नृत्य, गायन, कविता पाठ, मिमिक्री, फैशन शो, मेहँदी, रंगोली तथा एक्सटेम्पोर गतिविधियाँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण के रूप में समूह नृत्य एवं फैशन शो ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here