सूफियाना पाकिजा नाइट : शाही अंदाज में नजर आए कपल्स, सूफी गानों का उठाया लुत्फ

0
333

जयपुर। क्लब एक्स-क्लूसिव की ओर से मेम्बर्स के लिए एक सूफियाना पाकिजा नाइट पार्टी का आयोजन किया। जिसमें मेम्बर्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए पार्टी को खूब एन्जॉय किया। इसमें सभी कपल शाही लुक में तैयार होकर आए। क्लब एक्स-क्लूसिव के फाउंडर दीपिका नवलखा और पीयूष नवलखा ने बताया कि इसमें सूफी बैंड स्वर मोर्या म्यूजिक ने प्रस्तुति दी। इसमें बैंड के फाउंडर मोहसिन खान ने एक से बढ़कर एक सूफी गानों को पेश कर खूब तालियां बटोरी।

क्लब के फाउंडर दीपिका और पीयू ने बताया कि इसके बाद सभी कपल्स ने इन सूफी पाकिजा गानों और डीजे नाइट का देर रात तक लुत्फ उठाते हुए डांस किया। क्लब एक्स-क्लूसिव जयपुर का एलीट कपल्स का क्लब है। इसमें जयपुर के 80 से ज्यादा एलीट कपल्स जुड़े हैं। यह क्लब का न्यू ईयर सेलिब्रेशन था, जिसमें नए कप्लस को जॉइन करवाया गया। सूफियाना पाकिजा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स अंकिता गौरव बुथरा, मेघा पुनीत दीवान और चित्रा अभिषेक खुराना भी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here