भाजपा महिला मोर्चा में सुनीता सैनी बनीं प्रदेश प्रवक्ता

0
42
Sunita Saini Appointed State Spokesperson for BJP Mahila Morcha
Sunita Saini Appointed State Spokesperson for BJP Mahila Morcha

जयपुर। राजस्थान भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की बहुप्रतीक्षित नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों के बाद महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने अपनी 48 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इस नई टीम में अलवर (दक्षिण) की सक्रिय नेत्री सुनीता सैनी को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सुनीता सैनी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है। वह उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा है कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को धरातल पर मजबूत करने और भाजपा की लोक कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठी महिला तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।

सैनी ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला मोर्चा न केवल आगामी चुनावों में प्रभावी भूमिका निभाएगा, बल्कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाएगा। नई कार्यकारिणी के माध्यम से भाजपा का लक्ष्य महिला वोट बैंक को साधने के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here