July 20, 2025, 9:28 am
spot_imgspot_img

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024: देशभर में हेरिटेज निगम को मिली 20वीं रैंक

जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण में हेरिटेज नगर निगम ने इस बार अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार किया है। इतिहास में पहली बार जयपुर नगर निगम हेरिटेज को स्वच्छता सर्वेक्षण के टॉप 20 शहरों में शामिल हुआ हैं।

नगर निगम हेरिटेज को देशभर में 20वीं रैंक हासिल हुई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रैंकिंग में राजस्थान में जयपुर नगर निगम हेरिटेज दूसरा स्थान मिला है। केंद्र सरकार की ओर से रैंकिंग जारी होने पर हेरिटेज निगम महापौर ने सभी शहर वासियों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हेरिटेज निगम ने स्वच्छता में अच्छी रैंक हासिल की है।

ये सफलता हमारे शहर वासियों, स्वच्छता प्रहरियों और निगम प्रशासन की मेहनत का नतीजा है। हमें यहीं नहीं रुकना है, अगली बार जयपुर को स्वच्छता में प्रथम बनाना है। वहीं हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि जयपुर अब जागरूक हो रहा है। हम सभी के सहयोग से शहर को सफाई में अव्वल बनाएंगे।

हेरिटेज निगम को सफाई में मिले 100 प्रतिशत अंक

स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में 20 रैंक हासिल करने वाले नगर निगम हेरिटेज को भी 3 स्टार रेटिंग से भी नवाजा गया है। हेरिटेज को डोर टू डोर डोर कचरा कलेक्शन में 91 प्रतिशत, सेग्रीगेशन में 50 प्रतिशत, वेस्ट जेनरेशन और प्रोसेसिंग में 86 प्रतिशत अंकों के साथ ही रेजिडेंशियल और कमर्शियल एरिया में सफाई के मामलों में हेरिटेज नगर निगम जयपुर को भी 100 प्रतिशत अंक मिले हैं।

वेस्ट टू एनर्जी और कंस्ट्रक्शन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट से फायदा

इस बार हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम हेरिटेज ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, कंस्ट्रक्शन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की शुरुआत कर दी थी। जो इस सर्वे में निगम के अंकों में बढ़ोतरी के लिए अहम रहा। हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव और निगम अधिकारियों की मॉनिटरिंग में इस बार सर्वेक्षण की तैयारियां और सर्वे का काम पूरा करवाया गया।

महापौर कुसुम यादव ने शहर में मुख्य सड़कों के अलावा ओपन कचरा डिपो खत्म करने, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को बेहतर करने और नाइट स्वीपिंग के जरिए सड़कों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने पर ज्यादा फोकस किया था।

सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत अलग-अलग स्तर पर सर्वे किया गया था। इस सर्वे के तहत शहर की सफाई व्यवस्था सौंदर्यीकरण कचरे का निष्पादन शौचालय की व्यवस्था और आमजन में सफाई को लेकर जागरूकता प्रमुख आधार थे। इन्हीं आधार पर केंद्र के अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद अलग-अलग जिलों को रैंकिंग दी। इससे पहले स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के जारी हुए रिजल्ट में जयपुर नगर निगम हेरिटेज और जयपुर नगर निगम ग्रेटर की देशभर में 171 और 173 रैंक आई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles