पिंकसिटी प्रेस क्लब नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण गुरुवार को

0
45

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी 2026-27 का शपथ ग्रहण गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे क्लब परिसर में किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि 31 मार्च 2026 को चुनाव नतीजों में अध्यक्ष मुकेश मीणा 369 मत एवं महासचिव पद पर राजकुमार शर्मा जकड़ी ने 430 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए।

उपाध्यक्ष के दो पदों पर डॉ. मोनिका शर्मा और पुष्पेन्द्र सिंह राजावत निर्वाचित घोषित किए गए है। इस पद पर डॉ. मोनिका शर्मा को 416 और पुष्पेंद्र सिंह राजावत को 399 मत मिले है। उन्होंने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर नमोनारायण अवस्थी ने 447 मत प्राप्त कर सफलता हासिल की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शेखावत ने बताया कि कार्यकारिणी के दस पदों पर अनिता शर्मा, मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महंत संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर, धूलीलाल मीणा (डीसी) निर्वाचित घोषित किए गए है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रबन्ध कार्यकारिणी एवं क्लब सदस्य शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here