जवाहर कला केंद्र में तराना दिल से आज

0
40

जयपुर। शहर के कला और संगीत प्रेमियों के लिए 1 मार्च को एक खास संध्या सजने जा रही है। ‘तराना दिल से’ म्यूजिकल ग्रुप द्वारा जवाहर कला केंद्र के ओपन एयर थिएटर में भव्य संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में 63 गायक-गायिकाएं मंच पर 36 सदाबहार युगल एवं एकल गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राकेश गुप्ता और सुनीता एरोन ने बताया कि यह संगीतमय संध्या श्रोताओं को पुराने दौर के मधुर और लोकप्रिय गीतों की याद दिलाएगी। सह-आयोजक नवीन और राजेश के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इसे भव्य रूप देने के लिए विशेष मंच सज्जा और ध्वनि व्यवस्था की जा रही है।

आयोजन में रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रतिष्ठित बिल्डर एवं डेवलपर मनीष गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि फिल्म राइटर एवं आर्टिस्ट रामेश्वर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस संगीतमय शाम का आनंद लें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here