टेक महिंद्रा ने कोल इंडिया के लिए डिजिटल परिवर्तन परियोजना पूरी की

0
352
Tech Mahindra's net profit rose 92.6 percent to Rs 983 crore
Tech Mahindra's net profit rose 92.6 percent to Rs 983 crore

नई दिल्ली। सभी उद्योगों में उपक्रमों को प्रौद्योगिकी परामर्श और डिजिटल समाधान उपलब्ध कराने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी टेक महिन्द्रा (NSE: TECHM) ने सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कोयल खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के लिए एंटरप्राइस रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सिस्टम को सफलतापूर्वक लागू करने की घोषणा की है। इसके लागू होने से कोल इंडिया को एक मौलिक डेटा लेयर स्थापित करने में मदद मिली है जिससे वह रिपोर्ट और डैशबोर्ड्स के जरिए समग्र विश्लेषण और अंतर्दृष्टि प्राप्त कर सकेगी।

टेक महिन्द्रा ने कोल इंडिया के सभी कॉरपोरेट कार्यालय, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और नॉर्थ-ईस्टर्न कोलफील्ड्स में SAP-ERP लागू किया है। इस परिवर्तन परियोजना के तहत टेक महिन्द्रा ने टेक महिन्द्रा ने कोल इंडिया की सभी अनुषंगियों के 21 अस्पतालों में अत्याधुनिक हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम (एचएमएस) भी लागू किया है। इस सिस्टम से एक एकीकृत, कुशल और प्रतिक्रियात्मक अस्पताल प्रबंधन प्रक्रिया सुगम हुआ है जिसके अंतर्गत मरीज का पंजीकरण, बिलिंग और अस्पताल से छुट्टी के साथ ही दवाओं और अन्य चिकित्सा सामग्री का प्रबंधन शामिल है।

टेक महिन्द्रा के मुख्य परिचालन अधिकारी अतुल सोनेजा ने कहा, “प्रक्रिया में सुधार बढ़ाने, संपत्ति प्रबंधन को महत्तम स्तर पर ले जाने और खनन उद्योग में अधिक कुशलता हासिल करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग महत्वपूर्ण है। हमें इस बात की बेहद खुशी है कि हमने अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों को निर्बाध रूप से लागू कर और उन्हें एक डिजिटल माहौल अपनाने में समर्थ बनाकर इस परिवर्तन यात्रा में कोल इंडिया का सफलतापूर्वक सहयोग किया है।”

जैसा कि कोल इंडिया ने एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है और कंपनी सौर, तापीय बिजली, कोयले के गैसीकरण और महत्वपूर्ण खनिजों में विस्तार कर रही है, इस परिवर्तन से कंपनी की व्यापक कारोबारी सूचना एकत्रित करने की क्षमता बढ़ेगी। ईआरपी को लागू किए जाने से कोल इंडिया रीयल टाइम उत्पादन, वितरण और ग्राहकों को उपलब्ध कराए गए कोयले की गुणवत्ता के साथ ही स्टॉक की स्थिति पर नजर रख सकेगी जिससे इसके निर्णय करने की क्षमता बढ़ेगी।

कोल इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “डिजिटलीकरण और ऑटोमेशन एक विकल्प ही नहीं, बल्कि इस मुक्त बाजार में प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपरिहार्य भी है जिससे पारदर्शिता और परिचालन क्षमता बढ़ती है और कंपनी भविष्य के लिए खुद को तैयार कर सकेगी। टेक महिन्द्रा द्वारा ईआरपी क्रियान्वयन से पेरोल, वित्त, सामग्री प्रबंधन, कार्मिक, उत्पादन और बिक्री एवं मार्केटिंग जैसे प्रमुख मॉड्यूल्स में दक्षता बढ़ी है जिससे संपूर्ण कारोबारी निष्पादन में सुधार आया है। दोनों संगठनों के बीच तालमेल से सफलतापूर्वक एंटरप्राइस रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) का क्रियान्वयन किया जा सका।”

इस डिजिटल परिवर्तन परियोजना ने तेजी से विस्तार के साथ ही लचीलापन और दक्षता में सुधार लाने में एंटरप्राइस की मदद करने की टेक महिन्द्रा की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। यह उन्नत अगली पीढ़ी की पेशकश और समाधानों के साथ एंटरप्राइसेस में परिवर्तन लाने की इस कंपनी के सतत प्रयास के भी मुताबिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here