दलाल के जरिए तहसीलदार ले रहा था 1.50 लाख की रिश्वत

0
31
Industries Department Stenographer Arrested for Accepting a Bribe of ₹2,500

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए अलवर जिले के गोविन्दगढ़ तहसीलदार बसन्त कुमार परसोया और उसके दलाल रवि उर्फ रिंकू को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि वसीयत के आधार पर मौसी के हिस्से की जमीन अपने नाम दर्ज कराने के लिए तहसील गोविन्दगढ़ में आवेदन किया था।

इस मामले में उपखंड अधिकारी के आदेश के बावजूद तहसीलदार द्वारा फाइल लंबित रखकर रिश्वत की मांग की जा रही थी। जहां शिकायत के सत्यापन में सामने आया कि आरोपी तहसीलदार बसन्त कुमार परसोया ने अपने दलाल रवि उर्फ रिंकू के माध्यम से पहले 5 लाख रुपए की मांग की। जिसे बाद में 3.50 लाख रुपए पर तय किया गया।

जिस पर एसीबी अलवर प्रथम के प्रभारी व उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान दलाल रवि को परिवादी से पहली किस्त के रूप में 1.50 लाख रुपए लेते हुए पकड़ा गया। इसके बाद तहसीलदार बसन्त कुमार परसोया को भी उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here