रामनवमी पर ठाकुरजी को धारण कराई नवीन केसरिया पोशाक

0
32

जयपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर ठाकुर श्री गोविंद देवजी महाराज मंदिर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिर प्रशासन की ओर से ईस अवसर पर ठाकुरजी को नवीन केसरिया लप्पा गोटा युक्त आकर्षक पोशाक धारण कराई गई।

मंदिर परिसर स्थित श्री हनुमानजी गोस्वामीजी की चौकी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां श्री हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। वहीं भगवान श्री की झांकी को विशेष रूप से सजाया गया और मंदिर परिसर को बंदनवारों से आकर्षक सजावट की गई।

आयोजन के दौरान ठाकुरजी को विशेष भोग अर्पित किया गया, जिसमें लड्डू, मीठी मठरी, नमकीन मठरी, मखमली बड़ा और ललौनी शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दर्शन किए और उत्सव में भाग लिया। मंदिर प्रशासन के अनुसार अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु मंदिर के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here