June 29, 2025, 11:09 pm
spot_imgspot_img

ठाकुरजी को लाल रंग की नटवर लीला की पोशाक धारण करा सजाई आम की झांकी

जयपुर। राजधानी जयपुर में आषाढ़ कृष्ण एकादशी मंगलवार को योगिनी एकादशी के रूप में भक्तिभाव से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों में ठाकुर जी के दर्शन किए। आराध्य देव गोविंददेवजी सहित सभी प्रमुख वैष्णव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री हरि विष्णु के दर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर गोविंद देवजी, पुरानी बस्ती के गोपीनाथ जी, चौड़ा रास्ता के राधा दामोदर मंदिर में ठाकुरजी को लाल रंग की नटवर लीला की पोशाक धारण कराकर गोचारण लीला के आभूषण धारण करा कर आम की झांकी सजाई।

गोविंद देवजी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। वहीं सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित श्री सरस निकुंज में ठाकुर राधा सरस बिहारी सरकार का वेदोक्त मन्त्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। शुक संप्रदाय पीठाधीश अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में ठाकुरजी का फूलों से श्रृंगार कर फलों का भोग लगाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles